योग दिवस पर यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी में योग शिविर का आयोजन

झांसी: आज 32 यू पी गर्ल्स बटालियन एन सी सी झाँसी मे योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे झाँसी के विभिन्न कॉलेज एवं स्कूलों के 200  एन सी सी कैडेट्स  शामिल हुए एवं कुछ कॉलेज और स्कूलो के लगभग 840 एनसीसी कैडेट्स ने अपने अपने अध्यन प्रांगण मे ही योग साधना करके जीवन मे अपनाने की प्रतिज्ञा की! इस अवसर पर कॉर्नल अभय सिंह देव ने एनसीसी कैडेट्स को योग के महत्व को बताते हुए अपने जीवन मे योग को दैनिक दिनचर्या के रूप मे प्रतिदिन शामिल करने के लिए प्रेरित किया एवं स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का अवहान किया इस अवसर पर सूबेदार मैजर प्रेम सिंह, लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह, लेफ्टिनेंट शारदा सिंह,  सूबेदार सुरेश, सूबेदार मंगत, नायब सूबेदार महेंद्र, सुमित, के बी खत्री, बी एच एम पलविंदर, सी एच एम अनिल, हवालदार जावेद, समुन्दर, सौरव, प्रदीप, संदीप, रविंदर, प्रमोद, शौलेन्द्र, मांगीलाल एवं सी टी ओ श्यामली, आराधना ज्योति, संध्या आदि उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.