निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन
झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई हॉकी अकादमी के तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया। समारोह समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व उपसभापति जुगल शिवहरे, विशिष्ट अतिथि प्रभात सक्सेना, संजय पटवारी रहे। अध्यक्षता कर रहे नरोत्तम अग्रवाल, महामंत्री, बुन्देलखण्ड सेवा मण्डल ने प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों को टी शर्ट, मौजे, एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। बताते चलें कि यह शिविर 27 मई से प्रारम्भ किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को हॉकी की बारिकियों जैसे ड्रिबलीग करना, पुश, हीटिंग, पासिंग, स्कूपींग, मैच के दौरान अपने आप को फिट रखने, सामने खिलाड़ियों को कैसे परास्त करने आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 125 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। इन सभी को सिखाने के लिये प्रशिक्षक के रूप में सुबोध खण्डकर, सलीमउद्दीन, हिकमत उल्ला खान, सतीश चन्द्र लाला, सुरेश भागौरिया, मुन्ना लाल कुशवाहा, चन्दन कुशवाहा, रिषभ आनन्द कुशवाहा, हर्षित कुशवाहा एवं अशोक ओझा आदि शामिल रहे। शिविर के दौरान बालक एवं बालिकाओं के मध्य प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किये गये थे, जिससे खिलाड़ियों को मैच में कैसे खेलना है, उसका अभ्यास हो सके। आज समापन के अवसर पर अशोक गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजेश राय, राम सिंह सिकोरिया, नौबत सिंह, चन्द्रमोहन राय, रमाकान्त चतुर्वेदी, दीप सारस्वत, पी के श्रीवास्तव (सचिव, रेलवे पेंशनर एसोसिएशन, ओ एस भटनागर, आर के दिवगईयां, नरेन्द्र गोस्वामी, संजीव गुण्ठे, अनिल कश्यप, राजेश चौबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अच्छा खेलने के लिये प्रेरित किया। आज केतन कुशवाहा, (जूनियर एशिया कप कप्तान एवं स्वर्ण पदक विजेता ने भी खिलाड़ियों को अच्छा खेलने के लिये प्रेरित किया।
No Previous Comments found.