सकरार में वृद्ध ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सकरार झांसी:  थाना सकरार क्षेत्र में एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गनेश कुशवाहा पुत्र ग्यासी कुशवाहा निवासी सकरार ने आज थाने में सूचना दी कि उनके चाचा लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल कुशवाहा, उम्र 65 वर्ष, ने आज सुबह करीब 6:00 बजे चंदेलगढ़ मठ के पास चिरोल के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पप्पू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.