आबकारी अभियान में 335 लीटर अवैध कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

झांसी। आज जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं थाना पुलिस बबीना की संयुक्त टीम द्वारा कबूतरा डेरा बेदौरा, कबूतरा डेरा चमरउआ तथा बल्लमपुर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 335 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 2000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.