मिशन शक्ति फेस 5.0: थाना सकरार पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी
पिंक कार्ड वितरित कर नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया संदेश
सकरार झांसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा-निर्देश में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत थाना सकरार पुलिस ने बुधवार को कस्बा सकरार में जागरूकता अभियान चलाया।
आज थाना सकरार के उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, रि0 महिला कांस्टेबल आरती यादव व रि0 महिला कांस्टेबल रश्मी ने कस्बा सकरार में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
पुलिस टीम ने "नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन" के तहत छात्र-छात्राओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि शामिल रहीं।
हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत- टीम ने विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 102, 108, पुलिस आपात सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
वितरित किए पिंक कार्ड- इस दौरान पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछीं, लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। उनकी सुविधा और त्वरित सहायता हेतु पुलिस टीम ने मौके पर पिंक कार्ड भी वितरित किए।
थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी है।
रिपोर्ट अंकित साहू सकरार
No Previous Comments found.