बालिका एनसीसी का दस दिवसीय शिविर रहा सफल,ड्रोन प्रशिक्षण रहा आकर्षण का केंद्र

झांसी: आज 32 यू पी ,गर्ल्स बटालियन एन सी सी झाँसी मे बालिका एनसीसी का दस दिवसीय शिविर मे सबसे आकर्षक सत्र ड्रोन  प्रशिक्षण का रहा l ड्रोन उडाने के दौरान संचालित कार्याप्रणाली, सुरक्षित संचालन, रक्षा, आपदा प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रो मे उसके उपयोग के बारे मे जानकारी दी गई l कैडेट्स ने पायलट बनकर देश की सेवा करने का स्वप्न देखा  l  प्रतिदिन हथियार प्रशिक्षण मे फायरिंग करते हुए सुरक्षा नियमो, अनुशासन जिम्मेदारी पर महत्व दिया गयाl                   इसके अतिरिक्त मैप रीडिंग का अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया गया जिसमे नक्शा पढ़ने , दिशा पहचानने, ग्रिड सिस्टम तथा कंपास के उपयोग की जानकारी दी गई l यह जानकारी फील्ड गतिविधियों और सैन्य क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को अनुकून रखने के लिए कैडेट्स को व्यायाम, योगा, बास्केट बॉल एवं वॉलिबॉल खेल आदि का भी अभ्यास कराया जा रहा है इस शिविर का सफल संचालन कमाडेंट कर्नल अभय सिंह देव एवं सूबेदार मैजर प्रेम सिंह, लेफ्टिनेंट वंदना यागिक, लेफ्टिनेंट शारदा सिंह,  2nd अफसर निशि, 2nd अफसर दीप्ति, GCI ललिता, GCI मोहिनी, सूबेदार सुरेश, सूबेदार मंगत, नायब सूबेदार महेंद्र, सुमित, के बी खत्री, बी एच एम पलविंदर, सी एच एम अनिल, हवालदार जावेद, समुन्दर, सौरव, प्रदीप, संदीप, रविंदर, प्रमोद, शौलेन्द्र, मांगीलाल एवं सी टी ओ राखी, आराधना,  संध्या, सीमा, नंदनी, अंजलि, रोज, पूनम, मालती आदि द्वारा किया जा रहा है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.