कांग्रेसियों ने दी लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में पिछले दिनों लखनऊ स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से अपनी जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक घटना है इस घटना ने आम जन मानस को झकझोर कर रख दिया है हम उत्तर प्रदेश सरकार से और भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि समूचे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां कोचिंग सेंटर चल रहे हैं उनमें मानक के अनुसार अग्निशमन यंत्र और जो भी सुविधा होनी चाहिए उनकी समय रहते जांच हो जिससे कि आगे कोई ऐसी घटना ना हो साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार से हम मांग करते हैं कि हादसे में जान गवाने वाले छात्र-छात्राओं को उचित मुआवजा भी दिया जाए।
उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी राजकुमार सेन पार्षद शफीक मकरानी पार्षद आफाक मकरानी अशोक कंसोरिया प्रवेश सचान पार्वती चौधरी शाहनवाज खान शैलेश चतुर्वेदी मुमताज खान डॉक्टर पप्पू राम सहाय सोम त्रिवेदी सूरज प्रकाश राय हरि ओम बृजवासी उमा पाठक शिखा तिवारी दीपा यादव नफीस मकरानी मीजान मकरानी राजेश रानी शकुंतला देवी स्टेला मसीह कालीचरण वर्मा रामकुमार केवट अनुज चौरसिया नीरज सेन पंकज यादव दिव्यांश चौधरी निजाम खान समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.