विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान के तहत 1784 चालान,41.66 लाख शमन शुल्क बसूला

झांसी :  निदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झांसी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल अधिकारी यातायात) एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के दौरान यातायात कार्यालय से गठित टीमों द्वारा समस्त प्रवर्तन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर ओवरस्पीडिंग, नशे की अवस्था में वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसके तहत दिनांक 27.06.2026 एवं 28.06.2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 54 वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 3 वाहनों, प्रेशर हॉर्न के 19 मामलों, फॉल्टी नम्बर प्लेट वाले 66 वाहनों, हेलमेट न पहनने वाले 186 वाहन चालकों तथा ओवरस्पीडिंग के 832 मामलों सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 1784 चालान किए गए। अभियान के दौरान कुल ₹41,66,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
झांसी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.