पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना ककरवई का किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
झांसी: आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झांसी डॉ0 अरविन्द कुमार द्वारा थाना ककरवई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना के अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, विवेचनाओं, लंबित प्रार्थना पत्रों, महिला संबंधी प्रकरणों, जनशिकायतों तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, जनसुनवाई की गुणवत्ता एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को अधिकाधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.