एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने रक्तदान कर दिखाया देश सेवा का जज्बा

 
झांसी: आज 32 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी झाँसी मे शिविर के आठवे दिन कैडेट्स ने देश सेवा का जज्वा रक्तदान करके दिखाया l रक्तदान शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल अभय सिंह देव द्वारा किया गया l महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी के डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा कैडेट्स की मेडिकल जाँच की गई सभी का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं वजन मापा गया l फिट पाए जाने पर रक्तदान की अनुमति दी गयी l कैडेट्स का ड्रिल डिसिप्लिन भी अब्बल रहा l खेल संध्याकाल मे आज बास्केट बाल का फाइनल मैच अल्फ़ा और चार्ली कम्पनी के बीच हुआ जिसमे अल्फ़ा कम्पनी विजेता और चार्ली कंपनी उपविजेता रही  l एनसीसी बटालियन मे सूबेदार मेजर सहित प्रशिक्षण दे रहे सभी इंस्ट्रक्टर, एनसीसी ऑफिसर्स, सी टी ओ ने कैडेट्स के बुलन्द हौसले की भूरी भूरी तारीफ की l
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.