यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनीष पांडेय

झाँसी।  यू०पी०एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोशिऐशन, जनपद झॉसी का द्विवार्षिक अधिवेशन  प्रान्तीय क्षेत्रीय संगठन कार्यालय शिक्षा भवन प्रांगण रेन बसेरा में  सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए पूर्व महामंत्री  श्याम सुन्दर तिवारी ने अपने उद्बोधन में संगठन के सदस्यों की लम्बित मांगों को निस्तारित कराने हेतु आश्वस्त किया गया। प्रथम सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत पूर्वान्ह 10-00 बजे से नामांकन आरम्भ हुआ। द्वितीय सत्र में जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन अधिकारी  आलोक शांडिल्य पूर्व उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर झॉसी व  रामसिया यादव पूर्व उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज झॉसी द्वारा मण्डलीय पर्यवेक्षक राजेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष की देख-रेख सम्पन्न कराया गया जिसमें मनीष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष,  भूपेन्द्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  राघवेन्द्र राजपूत सचिव,  घनश्यामदास कोषाध्यक्ष तथा  कुमार को आडीटर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान अनूप वर्मा, कालीचरन राजपूत, जयगोपाल पटेल, कृष्णकान्त पटेल,  प्रमोद चन्द्र,  अजय राय,  विनोद शर्मा,  सन्तोष राजपूत,  रईस अहमद सिद्दीकी चतुर्थ श्रेणी संघ के प्रान्तीय पदाधिकारी आदि के अतिरिक्त श्रीमती किरन निगम, श्रीमती विनीता ओमरे, श्रीमती स्मृति खरे, श्रीमती रचना, श्रीमती भारती, श्रीमी स्वप्निल, नमिता राय, श्रीमती दमयन्ती, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.