देश की असली नींव तैयार कर रहे हैं शिक्षक -एडीएम शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी से की भेंट , मिला हरसंभव सहयोग का आश्वासन
झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार गोड को पौधा एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से भेंट वार्ता में अपर जिलाधिकारी द्वारा संगठन को किसी भी विभागीय समस्या को हल करने में पूर्ण समर्थन और सहयोग के साथ ही गरीब बच्चों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।उन्होंने कहा कि आप सभी इस देश की असली नींव तैयार कर रहे हैं और हमें शिक्षकों पर गर्व करना चाहिए कि यही वो व्यक्तित्व है जो समाज के लिए नागरिक तैयार करते है और देश हित के बारे में सदैव चिंतनशील रहते है ।जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ जनपद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिलेगा एवं समय-समय पर मार्गदर्शन सभी शिक्षकों को प्राप्त होगा।
*इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जी ने शिक्षक संघ द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े मामलों का नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर नितिन चौरसिया जिलाध्यक्ष, पंकज कुमार तिवारी जिलामंत्री, अभिषेक खरे जिला कोषाध्यक्ष, धर्मवीर जिला उपाध्यक्ष, रामकिशोर यादव जिला संगठन मंत्री, डॉ मनोज सोनी, टीकाराम श्रीवास , मनोज विश्वकर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, प्रदीप चौरसिया ब्लॉक मंत्री बबीना, हंसराज साहू, ज्योत्सना विश्वकर्मा, अजहर अली, सत्यप्रकाश मिश्रा,भूपेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, संदीप आदि शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.