सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ने निमेष को किया उभरता हुआ सितारा पुरस्कार से सम्मानित

नगर आगमन पर श्री राम सेवा समिति द्वारा किया जाएगा सम्मानित
 
झांसी गुरसरांय । नई दिल्ली स्थित लीला पैलेस में पारुल विश्वविद्यालय बडोदरा गुजरात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट में गुरसरांय निवासी प्रैक्टिसरत अधिवक्ता निमिष अरजरिया को वर्ष 2026 का उभरता हुआ सितारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। यह अवॉर्ड वकालत में किए गए कार्य पर दिया गया जिसके  लिए इंटरव्यू 13 जून 2026 को ऑनलाइन कराया गया था | 
यह अवॉर्ड समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति संजय करोल द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तेजस कारिया, गुजरात हाई कोर्ट के जज न्यायाधीश मौलिक जीतेन्द्र शेलट,  न्यायमूर्ति दीप्तेंद्र नारायण रे , न्यायमूर्ति नेरानाहल्ली श्रीनिवासन संजय गौड़ा उपस्थित रहे। निमेष अडजरिया को सम्मानित किए जाने पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक अधिवक्ता सतीश चंद्र चौरसिया एवं समिति के सभी    पदाधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि होनहार निमिष ने माता पिता एवं गुरु सहित नगर एवं पूरे क्षेत्र का नाम सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में रोशन किया है । नगर आगमन पर समिति द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम में पारुल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ.दीवांशु पटेल, न्याय चित्र एनसी लीगल लॉ फर्म की सीईओ निवेदिता चौहान एवं  पारुल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शुभांक खरे भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.