आर्य कन्या महाविद्यालय में नव प्राचार्या प्रोफेसर स्वाति भदौरिया ने संभाला कार्यभार

झांसी। आज आर्य कन्या महाविद्यालय में नव नियुक्त प्राचार्या प्रोफेसर स्वाति भदौरिया का प्रथम कार्यदिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण,  एवं समस्त कार्यालय  वर्ग उपस्थित रहे तथा उन्होंने नव प्राचार्या का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने प्रथम कार्यदिवस पर प्रोफेसर स्वाति भदौरिया ने महाविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं शोध कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोफेसर स्वाति भदौरिया के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं प्रशासनिक दक्षता से आर्य कन्या महाविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।
समस्त आर्य कन्या महाविद्यालय परिवार की ओर से आदरणीय प्राचार्या प्रोफेसर स्वाति भदौरिया को उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.