सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
झांसी: समाजवादी पार्टी के युवा नेता तथा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजीव कुशवाहा का जन्मदिन आज हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की बधाई की। इसके अलावा केक भी काटे गए। सपा नेता ने अपने जन्मदिन की शुरुआत अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद उन्होंने ओरछा मंदिर में परिवार के साथ जाकर भगवान राम राजा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटा तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद बड़ी संख्या में सपा नेता के समर्थनक तथा मित्र उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे तथा उन्हें माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजीव कुशवाहा ने समर्थकों द्वारा लाये गए केक भी काटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस जन्मदिन पर उन्होंने खुद तथा अपने सभी समर्थकों को संकल्प दिलाया है कि आने वाले 2027 के विधानसभा के चुनाव में सभी मिलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने उन सभी मित्रों तथा समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने व्यस्ततम समय से समय निकालकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव प्रेम वाल्मीकि, अरविंद कुमार, अशोक कुशवाहा लाला, अमित यादव, रवि चौधरी, प्रवीण, जावेद भाई, जयदेव कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, ललित, नरेंद्र, सोनू, कमलेश, दान सिंह एवं तमाम शुभचिंतक मौजूद रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.