झांसी नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
झांसी: नगर आयुक्त के निर्देशन में अपर नगर आयुक्त द्वारा सीपरी बाजार गुरूनानक चौक से आर्य कन्या चौराहा एवं सब्जी मण्डी के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया जिसमें रोड पटरी पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही सम्मानित व्यापार बन्धुओं से वार्ता की गयी जिसमें बाजार को अतिक्रमण मुक्त तथा दुकान की सीमा तक सामान रखने हेतु कहा गया । इसके साथ-साथ अवैध रूप से लगाये गये सड़क पर ढेलों को हटाया गया तथा रू0 45000/- जुर्माना वसूला गया।
उक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान में राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, सी०पी०पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त, राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, कर्नल सुरेश सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दल, प्रदीप अग्निहोत्री, सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.