आगामी 18 एवं 19 जुलाई को होने वाली केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर की चर्चा

झांसी । वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति  की विशेष बैठक प्रदेश महामन्त्री सन्तप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण मुदगिल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 एवं 19 जुलाई 2026 को झांसी में होने वाली अखिल भारतीय चरिष्ठ नागरिक परिसंघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय संगठन सुरेश पालीवाल एवं अखिल भारतीय मन्त्री चन्द्रशेखर व्यास बैठक में केन्द्रीय प्रतिनिधि के रुप में विशेष रुप से शामिल हुए।
अधिकारी द्वय द्वारा बैठक की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। बैठक में मैथिलीशरण मुदगिल, अनिल तिवारी, गोविन्द सोनी एडवोकेट, सुरेश पालीवाल, चन्द्रशेखर व्यास, कृष्णप्रसाद पाण्डेय, अवधेश सक्सेना, रोहित यादव, मुन्नालाल आचार्य आदि सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार प्रकट किये गये।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.