16 से 22 जुलाई तक जनपद में मनाया जाएगा भूगर्भ जल सप्ताह, स्कूलों में होंगी पेंटिंग प्रतियोगिता

झांसी: मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में भू-जल सप्ताह-2026 के अन्तर्गत (16 से 22 जुलाई, 2026) "जल संरक्षण का करें संकल्प,इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम पर आयोजित होने वाले जनपद में भूगर्भ जल संरक्षण, संवर्धन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम कि बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी की जिम्मेदारियां तय की।     
मुख्य विकास अधिकारी ने सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास भवन सभागार में भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि व गिरते भू-जल स्तर के संकट को ध्यान में रखकर जल संरक्षण, प्रबन्धन व विवेक के साथ उपयोग विकास व दोहन के प्रति जन सामान्य को जागरूक किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में भी जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के साथ जल संरक्षण की शपथ भी दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने  भूगर्भ जल के गिरते स्तर को बचाने हेतु जल संरक्षण की शपथ लेते हुए कार्यक्रम आयोजित कर अति दोहन को रोके जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजित बैठक में जल की बचत करने एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सरकारी भवनों, प्राथमिक स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों पर भी लगाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि जल संरक्षण के साथ ही जल संवर्धन का कार्य भी किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों, कार्यालयाध्यक्षों से अपने-अपने विभाग की बिल्डिंग पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सिस्टम अबिलम्ब लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारी, कार्यालयाध्यक्ष रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सिस्टम लगाने हेतु अपने कार्यालय से प्राक्कलन बनवाकर अपने-अपने विभाग से धनराशि मांगकर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगाना सुनिश्चित करें एवं उसकी सूचना जिले के नोडल अधिकारी (सहायक अभियन्ता) माइनर इरीगेशन को भेजना सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा, "जल है-तो कल है" का संदेश देते हुए जल की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प स्कूलों में भी लिया जाता है, उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी पेंटिंग्स और स्लोगन की प्रतियोगिता आयोजित की जाए जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में मनीष कन्नौजिया, सहायक भूभौतिकविध, भूगर्भ जल विभाग द्वारा भूगर्भ जल सप्ताह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न विभागों को जल संरक्षण जल संवर्धन हेतु कार्ययोजना प्रेषित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्य विकास अधिकारी ने भूगर्भ जल सप्ताह को जनपद में भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारियों पर बताया कि जल संरक्षण,जल संवर्धन के लिए जनपद के समस्त अमृत सरोवर के किनारे वृहद वृक्षारोपण का कराया जाए ताकि वर्षा जल की एक एक बूंद को संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर मनीष कन्नौजिया सहायक भू-भौतिकविद डीपीआरओ डाॅ0 बालगोविंद श्रीवास्तव,उपायुक्त मनरेगा शिखर श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह सहायक अभियंता लघु सिंचाई,  इमरान अली क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी  सहित बैठक में जू एप से शामिल हुए सीएमओ डॉ0 शिशिर पुरी,अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, बीएसए जितेंद्र गौड़,समस्त बीडीओ, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.