प्रेरबी फसल हेतु अनुदानित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ
झांसी : उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि रबी 2026-27 की तैयारियों के अंतर्गत किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा अनुदानित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान कृषि विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in के माध्यम से स्वयं अथवा न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक, बीटीएम, एटीएम, राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाइयों, कृषि प्रसार कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय तथा उप कृषि निदेशक कार्यालय से निःशुल्क बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रबी सत्र 2026-27 के प्रथम चरण में अनुदानित बीज एवं निःशुल्क मिनीकिट की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। तिलहन फसलों की बुकिंग 02 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक होगी तथा ई-लॉटरी 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बुकिंग 10 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक तथा ई-लॉटरी 11 सितंबर को होगी। वहीं गेहूं एवं जौ के बीजों की बुकिंग 10 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी और ई-लॉटरी 01 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगी।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन बुकिंग कराकर शासन की अनुदानित बीज योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.