राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान मीडिएशन फॉर नेशन को सफल बनाने में जुटा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

झाँसी: उच्चतम न्यायालय के तत्वावधान में देशभर में संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 'मीडिएशन फॉर नेशन' को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी श्रीमती कमलेश कच्छल के मार्गदर्शन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी श्रीमती ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य दीवानी, पारिवारिक एवं फौजदारी वादों की सतत स्क्रूटनी कर उन्हें मध्यस्थता हेतु चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों के मार्गदर्शन एवं परामर्श के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ प्रतिदिन काउंसलिंग कर उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अभियान की प्रगति को प्रभावी बनाए रखने के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती ईशा त्रिपाठी द्वारा नामित मध्यस्थों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर भी अभियान को गति प्रदान की जा रही है। प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर आपसी विवादों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी की पूरी टीम इस राष्ट्रीय अभियान को जनपद में शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्यरत है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.