एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) नीति एवं पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

झांसी। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी, झाँसी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया को एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) नीति की समीक्षा तथा पेट्रोल एवं डीज़ल की कीमतों में भारी कमी किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
 
इस अवसर पर डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश की आम जनता लगातार महंगाई का बोझ झेल रही है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो उसका पूरा भार आम उपभोक्ताओं पर डाल दिया जाता है, लेकिन जब कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आती है और एथेनॉल मिश्रण से बचत होने का दावा किया जाता है, तब उसका लाभ जनता तक नहीं पहुँचाया जाता। उन्होंने कहा कि यह आम नागरिकों के साथ अन्याय है।
 
उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) नीति को लेकर भी आम जनता के मन में कई सवाल हैं। कम माइलेज, पुराने वाहनों पर संभावित प्रभाव, बढ़ते रखरखाव खर्च तथा एथेनॉल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि E20 नीति का स्वतंत्र वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए, पुराने वाहनों के लिए बिना एथेनॉल अथवा कम एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराया जाए तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का लाभ आम जनता को पेट्रोल एवं डीज़ल की कीमतों में भारी कमी के रूप में दिया जाए।
 
इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में हमीदा अंजुम, हरबंस लाल, देवी सिंह कुशवाहा, प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, चौधरी माबूद, आमिर चंद, अब्दुल जाबिर, आशिया सिद्दीकी, मनोज तिवारी, संकल्प अग्रवाल, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, मनोज सोनी, चौधरी नफीस कूलर वाले, चौधरी जमाल कुरैशी, प्रदीप गुर्जर, कुलदीप यादव, अमित करोसिया, शैलेश चतुर्वेदी, अशोक कौशल, क्रांति कुशवाहा, साकिरा बेगम, आलोक द्विवेदी, राजेश रानी, कमाल कुरैशी, संजय गुप्ता, गजेन्द्र गौतम, सोहेल,यथार्थ करोठिया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.