झांसी में शक्ति पंप्स की प्रोडक्ट लॉन्चिंग मीट आयोजित, सोलर पंपिंग तकनीक और नए उत्पादों की जानकारी, डीलरों को किया सम्मानित

झांसी। शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड की ओर से झांसी में बुधवार को "प्रोडक्ट लॉन्चिंग मीट-2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर जिया एंटरप्राइजेज के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के डीलर्स, चैनल पार्टनर्स और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
कार्यक्रम में कंपनी के नवीनतम उत्पादों, अत्याधुनिक तकनीकों और उनकी विशेषताओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों के लिए ऊर्जा-कुशल, टिकाऊ और आधुनिक सोलर पंपिंग समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
कंपनी के डीजीएम राजेश हिंगोरानी ने उत्पादों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए उनकी उपयोगिता और तकनीकी खूबियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। वहीं रीजनल मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने कंपनी के विजन, गुणवत्ता, नवाचार और मजबूत डीलर नेटवर्क को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
 
आयोजकों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक रमेश पाटीदार के मार्गदर्शन को कार्यक्रम की सफलता का श्रेय देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अंत में जिया एंटरप्राइजेज के संस्थापक राहुल और उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी डीलर्स एवं चैनल पार्टनर्स का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.