विश्व चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा सम्मानित

झांसी। विश्व चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ऑफ झांसी द्वारा रेलवे अस्पताल, झांसी के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा को उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं, मानवीय संवेदनशीलता एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ झांसी के पदाधिकारियों ने डॉ. कुशवाहा के समर्पण, सेवा भावना तथा मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका योगदान स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई जटिल ऑपरेशन कर मरीजों की जान बचाई है और उन्हें स्वस्थ किया है।
 
डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा ने इस सम्मान के लिए लायंस क्लब ऑफ झांसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.