खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की निःशुल्क मशीन वितरण योजना हेतु साक्षात्कार 13 जुलाई को
झांसी: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के निवास करने वाले पात्र आवेदकों को निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न मशीन उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 30 मई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया गया है, उनका चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा 13 जुलाई, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, इलाइट सिनेमा के पीछे, सिविल लाइंस, झांसी में साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी पात्र आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें, इससे योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.