नगर आयुक्त ने किया वार्ड नम्बर 47 तलैया का निरीक्षण
झांसी: आज नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं0 47 तलैया का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त के निरीक्षण के समय मिनर्वा चैराहा से दाऊ समोसे वाली दुकान की ओर जाने वाले रास्ते में अमित टी-स्टाल द्वारा बाहर फुटपाथ पर खाने-पीने का सामान बनाया जा रहा पाया गया साथ ही मे0 सदभावना टेªडर्स के बगल में कवर्ड नाली के ऊपर दुकान को बढ़ाये हुए पाये गये जिसको तत्काल हटाये जाने के निर्देश जोनल अधिकारी को दिये गये साथ ही जुर्माना लगाये जाने के निर्देश दिये गये। मिनर्वा चैराहा से सैंयर गेट को जाने वाली रोड पर मन्दिर के समीप बने नाले का निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिया के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है जिसकी आवश्यकतानुसार मरम्मत/निर्माण कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये गये। तलैया में बड़ी मस्जिद के पास नाले का निरीक्षण किया गया जिसमें नाला सफाई कार्य करते हुए कर्मचारी पाये गये जिसको शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये जिससे जल भराव की स्थिति पैदा न हो। तलैया में यादव दूध डेयरी के पास नाली में सिल्ट पायी गयी जिसकी स्थल पर ही नगर आयुक्त द्वारा जांच करायी गयी जिस पर सफाई निरीक्षक द्वारा बताया गया कि नाली की सफाई तीन दिन पहले ही करायी गयी सिल्ट पाये जाने पर नगर आयुक्त द्वारा नियमित सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सफाई उपरान्त फोटो उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।
तलैया मोहल्ले में मिनर्वा के पीछे स्टेट बैंक के सामने रखे जनरेटर अगर सरकारी भूमि है तो जांच कर हटाये जाने साथ ही उक्त स्थल पर गाड़ियां खड़ी हुई और अगर सरकारी भूमि है तो सरकारी पार्किंग बनाये जाने के निर्देश जोनल अधिकारी को दिये गये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तलैया मुहल्ले में काफी घरों द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन चार्ज नहीं दिये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चार्ज वसूलने तथा उसके बारे में अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही तलैया में गणेश इण्टरप्राइजेज के पास खोखे के पास नाली टूटी हुई थी जिसकी मरम्मत कराये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता तथा खोखे को हटाये जाने हेतु जोनल अधिकारी एवं प्रभारी प्रवर्तन दल को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त द्वारा वार्ड न्ंा0 11 सैंयर गेट में मस्जिद के साथ लगी हुई दुकानों द्वारा पूरे फुटपाथ को अतिक्रमित किया पाया गया जिस पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए अतिक्रमण मुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये।
उक्त निरीक्षण में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रियंका साहू, राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, सी0पी0पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी, राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, डा0राघवेन्द्र, पशु कल्याण अधिकारी, डा0 विनीत कुमार ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी, बिपिन कुमार,सहायक अभियन्ता, सफाई निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, अवर अभियन्ता पंकज यादव एवं कल्याण सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.