उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का झांसी में आत्मीय स्वागत, रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति भेंट कर किया अभिनंदन

झाँसी : वीरांगना नगरी झाँसी आगमन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को मनु विहार कॉलोनी स्थित ‘माँ भगवती निवास’ पर अत्यंत आत्मीयता, उत्साह और गरिमा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके शुभागमन से समूचा परिसर आत्मीय उल्लास और गौरव की अनुभूति से भर उठा।
इस अवसर पर अलका गेड़ा एवं मनमोहन गेड़ा, भाजपा कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय सहसंयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का पारंपरिक रूप से तिलक कर एवं कमल-पुष्पों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। एवं उन्हें शॉल, श्रीफल एवं गदा भेंट कर सम्मान किया । साथ ही बुन्देलखण्ड की गौरवशाली शौर्यगाथा, अदम्य साहस और स्वाभिमान की अमर प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को स्मृति-स्वरूप भेंट किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनसमुदाय से संवाद करते हुए प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व बताया वृहद पौधारोपण अभियान में जन-जन की सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, किंतु हमारा दायित्व केवल पौधारोपण करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल, सुरक्षा और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है। आज रोपा गया और सहेजा गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और स्वस्थ जीवन की अमूल्य धरोहर बनेगा।
उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प को जन-अभियान का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। 
आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण इस गरिमामय अवसर पर झाँसी के महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, रामतीर्थ सिंघल एमएलसी, एमएलसी प्रतिनिधि रमाआरपी निरंजन ,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा,किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी,झाँसी प्रभारी संतविलास शिवहरे,भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह,भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रदीप पटेल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, कुलदीप सिंह सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, भाजपा वरिष्ठ नेता अर्पित महाराज,तिलक यादव, दुष्यंत चतुर्वेदी, अभिषेक जैन , संतोष साहू व्यापारी नेता, डॉ. प्रमोद गुप्ता अध्यक्ष आईएमए, डॉ. बी.के. गुप्ता ‘परख’, रजनी गुप्ता, संतराम पेंटर, बंटू मिश्रा, रामकुमार लोहिया, जीतू शिवहरे, महेन्द्र दीवान, राजेन्द्र अग्रवाल ‘रज्जू भैया’, सुनील बिलैया ‘बब्बल’, देवेन्द्र गुप्ता (क्रेशर वाले), बैदेही शरण सरावगी, राजेन्द्र पटवारी, गोपाल अमर अध्यक्ष गहोई गौरव, निहारिका गेड़ा, पायल, प्रियांशी, देवांश गेड़ा, भरत सेठ, सूर्यांश गेड़ा, देवेन्द्र नगरिया, सुभाष खर्द, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), सुजीत अग्रवाल, हेमंत खंताल चिरगाँव, विजय साहू, उमाशंकर राय, जय सहगल, नवीन श्रीवास्तव, विशाल ठाकुर, एच.एन. शर्मा, देवेन्द्र राय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, आशीष गुप्ता महामंत्री, राहुल तिवारी पार्षद, मनोज गुप्ता कोषाध्यक्ष, सतीश कुशवाहा, उमेश अग्रवाल, चौधरी फिरोज, एड. शशि प्रकाश, एड. शैलेन्द्र राय, डी.के. तिवारी, अनिल खरे, सतीश गुप्ता, आदर्श गुप्ता, शिवा यादव, रामतीर्थ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के शुभागमन ने इस आत्मीय मिलन को एक स्मरणीय अवसर में परिवर्तित कर दिया। स्वागत की भारतीय परंपरा, बुन्देलखण्ड के गौरव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से अनुप्राणित यह आयोजन उपस्थित जनों के लिए विशेष अनुभूति का क्षण बना।
कार्यक्रम के अंत में राकेश गेड़ा एवं संजय गेड़ा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति उनके आत्मीय सान्निध्य और प्रेरक संदेश के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, अतिथियों एवं गणमान्यजनों का हृदय से आभार ज्ञापित किया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.