डिप्टी सीएम ने दिया स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पशु आहार को खरीदने का सुझाव
झांसीः उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पशु आहार को बलिनी समूह प्राथमिकता प्रदान करे, और अमृत वाटिका एवं अमृत सरोवरों पर सघन वृक्षारोपण कराएं,
उन्होंने कहा कि समूह में बड़ी ताक़त है विशेष रूप से महिला समूह की ताकत को और बढ़ाना है, उन्होंने सुझाव दिया की ऐसे महिला समूह जो खाद्यपदार्थ बनाने अथवा फूड प्रोसेसिंग का कार्य कर रहे हैं उन्हें सोलर पैनल लगाये जाने हेतु प्रेरित करें ताकि विद्युत खर्च को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने से सरकार द्वारा छूट दी जा रही है। जिसका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिलना चाहिए। समीक्षा बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त कराएं।
उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा करते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास योजना/ मुख्यमंत्री आवास योजना का अधिकाधिक लाभ दिया जाये उन्होंने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर योजना अंतर्गत लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए।बैठक में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केशरवानी, परियोजना निदेशक राजेश कुमार उपायुक्त मनरेगा शिखर श्रीवास्तव, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील सिंह अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.