विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई झांसी में वृहद रोजगार मेला का आयोजन, 87 युवाओं का चयन
झांसी: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), झांसी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्रीमती रमा निरंजन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षु/शिक्षु) आशीष दुवे ने की। शुभारंभ के उपरांत अतिथियों ने पंजीकरण काउंटरों एवं साक्षात्कार कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में साक्षात्कार देकर रोजगार प्राप्त करने के अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 9 प्रतिष्ठित कंपनियों एवं नियोजकों ने लगभग 374 बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिनमें से 87 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर रोजगार के लिए किया गया। मेले में टेक्निको इंडिया लिमिटेड, डायल एसआईएस, अकुल मैनपावर कंसल्टिंग प्रा. लि., एस.पी. इंटरप्राइजेज, माँ इंफ्रा, सॉफ्टवेयर अकादमी, ड्रीम डिजाइनर एजुटेक सहित अन्य कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार लिया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी आर.डी. वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी बसीम मोहम्मद, जिला कौशल प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव एवं नीरज कुमार यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदित्य कुमार, पंकज, अकरम परवेज, एनएसडीसी प्रतिनिधि विशाल सिंह एवं पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.