पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा11 में प्रवेश हेतु आवेदन 19 जुलाई तक

झांसी: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरुआसागर, झांसी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-11 (वाणिज्य संकाय) में उपलब्ध संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा-10 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदन के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अथवा प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में कक्षा-10 के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी तथा समिति द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र विद्यालय की ई-मेल jnvjhansi@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं अथवा सीधे विद्यालय में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। प्रभारी प्राचार्य ने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.