जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करें 31 जुलाई तक

झांसी: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बरुआसागर (झांसी) के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-2027 के माध्यम से शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 07 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जो शैक्षिक सत्र 2026-27 में उसी जनपद के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हों तथा संबंधित जनपद के निवासी हों। अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। सभी वर्गों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को जनपद झांसी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य ने जनपद के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.