नहीं मिले डीएम - एक बार फिर निराश होकर लौटी पीड़िता

झांसी। राजस्व कर्मियों के संरक्षण में दबंग पिता-पुत्रों पर कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एक बार फिर जिलाधिकारी से कार्यवाही की गुहार लगाई है। आरोप है कि दबंगों द्वारा जबरन खेत जोतकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
थाना बबीना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़पुरा निवासी 
मालती पत्नी स्व० वृक्षराज लोधी ने बताया कि वह एक गरीब व विधवा महिला है। गांव के ही दबंग पिता पुत्र  उसकी मौजा बुढ़पुरा तहसील झांसी स्थित कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे दो वर्षों से खेती नहीं करने दे रहे हैं।
गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर आमादा हो जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को पूर्व में 06 दिसंबर 2024 ,21 जून 2025 तथा 29 अक्टूबर 2025 को शिकायत के अलावा थाना बबीना ,आईजी, एसएसपी आदि से कई बार शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर जांच उपरान्त दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही  नहीं की गयी है। दबंगो के विरूद्ध कार्यवाही न किये जाने से दबंगो के हौसले बुलन्द है और वह अवैध कब्जा करने के बाद पीड़िता को लगातार डरा धमकाकर खेती नहीं करने दे रहे। उनका कहना है  उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति ने उक्त भूमि पर कदम भी रखा तो जिन्दा वापिस नहीं जायेगा।
पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में कई बार शिकायतों पर मौके पर गलत तरीके से नाप की जा रही है और दबंगों के पक्ष में ही रिपोर्ट लगा दी जाती है। सोमवार को जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से वह बहुत ही उम्मीद से आई थी लेकिन वह नहीं मिले और एक बार फिर उपस्थित अधिकारियों ने उसे यह कहकर चलता कर दिया कि मौके पर जांच की जा चुकी है और अब कुछ नहीं किया जा सकता है। पीड़िता का कहना है कि संरक्षण प्राप्त दबंगों ने एक बार फिर उसकी करीब दो एकड़ भूमि पर कब्जा कर खेत जोत लिए है। निष्पक्ष जांच से ही उसे न्याय मिल सकता है।अब देखना यह है कि पीड़िता को आखिर कब और कैसे न्याय मिल सकेगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.