सकरार पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार,आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
सकरार झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी टहरौली के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरार पुलिस को सफलता मिली है।
मंगलवार को सरकार थाना प्रभारी पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्ता श्रीमती मोनिका पत्नी अनुराग निवासिनी कबूतरा डेरा सकरार थाना सकरार उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सकरार से सिद्धनपुरा खिरक जाने वाले रास्ते से करीब 200 मीटर अंदर की गई। तलाशी में अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सकरार पर मु0अ0सं0-79/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
इस दौरान कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी पप्पू सिंह, उ0नि0 नाथूराम दोहरे, रि0का0 रामप्रकाश रावत और रि0म0का0 रश्मी शामिल रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.