सिद्धेश्वर नगर में 15 से 23 जुलाई तक होगा 9 कुंडीय रामचरितमानस महायज्ञ,चित्रकूट पीठाधीश्वर रामस्वरूप आचार्य सुनाएंगे रामकथा
झांसी: सीपरी बाजार स्थित सिद्धेश्वर नगर में नौ कुंडीय भव्य श्री रामचरितमानस महायज्ञ का आयोजन 15 जुलाई से 23 जुलाई तक किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियाँ अंतिम दौर में है। आयोजन के तहत प्रतिदिन शाम श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के साथ-साथ राम कथा का भी आयोजन किया जाएगा। सिद्धेश्वर नगर स्थित श्री कामतानाथ नृसिंहधाम सिद्धाश्रम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चित्रकूट स्थित श्री कामतानाथ पीठ के संचालनकर्ता डॉक्टर स्वामी मदन गोपाल दास ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य आध्यात्मिक तथा धार्मिक आयोजन में चित्रकूट धाम के श्री कामदगिरी पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूप आचार्य महाराज भक्तों को श्रीराम कथा का श्रवण करायेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जुलाई को सांय 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो कारगिल पार्क स्थित श्री राम मंदिर से शुरू होगी और सिद्धेश्वर नगर स्थित श्री नृसिंहधाम सिद्धाश्रम पर आकर समाप्त होगी। इसी कार्यक्रम के तहत सिद्ध पीठ लहर की देवी से ध्वज लाकर भी सिद्धाश्रम में स्थापित किया जाएगा। इस 9 कुंडीय श्रीराम चरितमानस महायज्ञ के यज्ञ आचार्य राम कृपाल शास्त्री महाराज होंगे। 16 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री कामदगिरी पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूप आचार्य महाराज मानस प्रवचन की गंगा बहाएंगे। इस पूरे आयोजन में देश भर के विभिन्न हिस्सों से भी साधु संत शामिल होने के लिए आ रहे हैं। 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और उसके बाद अपराह्न 2 बजे से सदगुरु देव की इच्छा तक भंडारा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति तथा लोगों को अध्यात्म की ओर जाने तथा अपने जीवन का कल्याण करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में विवेक वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.