जगन्नाथ रथयात्रा की भीड़ में कई महिलाओं के गले से आभूषण उड़ाए

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोला कुआं मोहल्ला में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखने गई कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा छानबीन की गई है।
 
इस मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए प्रदीप साहू निवासी छनियापुरा ने बताया कि उनकी पत्नी मिनी साहू 16 जुलाई को लगभग 6 बजे सायं भगवान जगन्नाथ की यात्रा में दर्शन करने मोहल्ला गोला कुआ थाना कोतवाली में स्थित भगवान जगन्नाथ मन्दिर के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक भीड़ में से किसी ने मिनी साहू के गले में पड़ा सोने का मंगल सूत्र जिसमें 12 सोन के मोती लगे थे को निकाल लिया। जैसे ही मंगलसूत्र पैंडिल व मोती गायब होने की जानकारी मिली तो तालाश की गई किन्तु कहीं पता नहीं चल सका। मंगलसूत्र लगभग 9 ग्राम वजनी बताया गया है।
 
इस दौरान जानकारी मिली कुछ अन्य महिलाओं के गले से भी आभूषण गायब हुये हैं। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा भी छानबीन की गई। यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.