वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज व कल देश के वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर किया जाएगा मंथन

झांसी। भारतीय मजदूर संघ द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की छिमाही बैठक शनिवार 18 जुलाई व रविवार 19 जुलाई को झांसी में होगी। यह जानकारी वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के पदाधिकारियों ने यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि देश भर के अलग-अलग राज्यों (23) से आए लगभग 120 पदाधिकारी की उपस्थिति में नियमित 'केंद्रीय कार्यकारी समिति' की बैठक में देश के वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, दिसंबर 2025 में हुबली (कर्नाटक) में हुई पिछली बैठक के बाद से अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ ही हैदराबाद (तेलंगाना) में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली अगली बैठक के लिए लक्ष्य भी तय करेंगे। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि रमन‌ ने बताया कि यह संगठन मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करता है। भारतीय मजदूर संघ (नंबर 1 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन) ने वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए इस संगठन का गठन किया है।
वरिष्ठ नागरिक परिसंघ का कार्यक्षेत्र पूरे भारत में फैला हुआ है। वर्तमान में यह संगठन 28 में से 23 राज्यों में कार्यरत है। उम्मीद है कि अगले छह महीनों में शेष 5 राज्यों तक भी अपनी गतिविधियाँ पहुँचा लेंगे। भारत में वरिष्ठ नागरिकों को जिन मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वे परिवार, समाज, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अकेलेपन से संबंधित हैं।
उन्होंने बताया कि वीएनपी ने 19 और 20 मार्च 2025 को जयपुर में आयोजित अपने अखिल भारतीय सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित किये थे उनमें सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे टिकट बुकिंग में छूट बहाल करना।सीनियर सिटिज़न पर तेज़ महंगाई, कीमतों में बढ़ोतरी और ब्याज दरों का असर एवं सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई), जिसे आयुष्मान भारत के नाम से भी जाना जाता है, पर चर्चा की थी।
इसके अलावा ईपीएस 95 योजना के अंतर्गत आने वाले सेवानिवृत्तों को दी जाने वाली पेंशन से संबंधित मामले आदि। भारत सरकार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए फोटो पहचान पत्र जारी करना आदि मांगों पर  भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह इन मांगों पर ध्यानाकर्षित कराया जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि रमन, राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रकांत देश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत चतुर्वेदी,प्रदेश महामंत्री संत प्रकाश वर्मा,उपाध्यक्ष एड.जीपी सोनी एवं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण मुदगिल मौजूद आदि रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.