आमंत्रण बैंक्वेट्स एंड फैमिली रेस्टोरेंट प्योर वेज का हुआ भव्य उद्घाटन
झाँसी 17 जुलाई सांयकाल "होटल भावना" में पूर्व विधायक प्रतिनिधि,वरिष्ठ व्यापारी नेता,समाजसेवी अशोक जैन जी एवं उनके सुयोग्य पुत्र विकल्प जैन के नवीन प्रतिष्ठान "आमंत्रण बैंकट एन्ड फैमिली रेस्टोरेंट" (प्योर वेज) जैन थाली के भव्य "उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ "उद्घाटन झांसी ललितपुर के लोकप्रिय सासंद अनुराग शर्मा सदर विधायक रवि शर्मा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
जिस में विकल्प जैन के द्वारा बताया गया कि हमारे नवीन प्रतिष्ठान आमंत्रण बैंक्वेट्स रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी प्यूर वेज तरह-तरह की व्यंजन उपलब्ध है जो झांसी सहित संपूर्ण बुंदेलखंड के सम्मानित लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध है ।
रेस्टोरेंट में आधुनिक सुविधा. व लिफ्ट एवं वार्तानुकूलित रेस्टोरेंट ओपन रेस्टोरेंट दोनों सुविधा युक्त हैं ।
उद्धाटन समारोह में व्यापारिक,राजनैतिक,प्रशासनिक, सामाजिक,पारिवारिक विशिष्ट महानुभावों आदि लोग उपस्थिति रहे एवं उद्घाटन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें अभिन्न मित्रों और सहयोगियों के साथ सभी ने भी नवीन प्रतिष्ठान के भव्य उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर अनन्त मंगल शुभकामनाऐं प्रेषित कर बंधाई दी,
जिस में मुख्य रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ,महेश अग्रवाल रेमंड, सुरेंद्र राय ,संजय पटवारी, संतोष साहू ,फिरोज नेता ,मनमोहन गेंडा, अमर सिद्ध ,महेश राय, अशोक जैन जैनित, ललित जैन ,कमल जैन महामंत्री जैन समाज, राजकुमार बाबा शिरोमणि जैन इंजीनियर कोमलचंद जैन ,वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अजारिया शीतल तिवारी दीपक चंदेल पी एन द्विवेदी ,राघव वर्मा ,ओम प्रकाश बाबा ,अनूप जैन ,प्रदीप त्रिपाठी, सोमकांत निगम ,कंचन आहूजा ,उषा सेन,उषा सचान ,रजनी गुप्ता एवं सभी व्यापारी बंधु सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.