ग्रामीणों ने हुल्की माता मंदिर पर किया वृक्षारोपण,लगाए फलदार और छायादार पौधे

टहरौली झांसी: टहरौली कस्बे की हुलकी माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीपल, बरगद, पाखड़, कदम आदि के पौधे रोपे गए।  गायत्री परिवार, जन जागृति समिति एवं जनसहयोग से पिछले कुछ वर्षों से लगातार सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। खास बात यह है कि समिति द्वारा वृक्षारोपण के उपरांत वृक्षों की देखभाल भी की जाती है। वृक्षारोपण समिति द्वारा अभी तक करीब 500 वृक्षों को लगा कर उनकी रखवाली की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय ने बताया कि वृक्षारोपण समिति का उद्देश्य टहरौली में कम से कम 1 हजार नए वृक्षों को तैयार करना है। हुल्की माता मंदिर समिति के सहयोग से मंदिर प्रांगण के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें युवाओं सहित वरिष्ठजनों ने भी सहभाग किया। इस मौके पर संजीव बिरथरे, घनश्यामदास यादव, वीरपाल कुशवाहा, आशीष उपाध्याय, हीरालाल अहिरवार, रविन्द्र बिरथरे, अमित सेन,कमलेश रायकवार, अभिषेक गौतम, रामेश्वर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, पवन गौतम, अजय आर्य,  मानवेन्द्र अहिरवार, गणेश अहिरवार, पन्ना लाल अहिरवार, गोलू रायकवार, प्रशांत अहिरवार, छोटू अहिरवार, अंशुल गौतम, विवेक गौतम, चंद्रभान कुशवाहा, रवि अहिरवार, कन्नू अहिरवार, जागेश अहिरवार, मोनू वर्मा, आनंद वर्मा, मनोज अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, लखन अहिरवार, नंदकिशोर अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार, विशाल, आकाश, नीरज, अभिषेक आर्य, चिरंजी लाल कुशवाहा, कालिया आदि उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.