एआई, विज्ञान और आधुनिक तकनीक के सहारे युवाओं ने खोजे जल संकट के समाधान

झांसी। जिला जनकल्याण महासमिति, झांसी एवं जे.के.टी. नेचर केयर, झांसी के तत्वावधान में डा. जितेन्द्र कुमार तिवारी के मुख्य संयोजन में आयोजित भू-जल सप्ताह–2026 के अंतर्गत सप्ताहभर चले जन-जागरूकता अभियान का मुख्य आयोजन मंगलवार को राजकीय संग्रहालय, किला मार्ग, झांसी में सम्पन्न हुआ। जल संचयन मॉडल प्रदर्शनी एवं जल प्रहरी सम्मान समारोह ने विज्ञान, आधुनिक तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी का प्रेरणादायी संगम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जल संस्थान के महाप्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, अध्यक्षता आचार्य पं बृजकिशोर हरभजन भार्गव ने की विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व कारागार अधीक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी, आचार्य पं राजीव पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "जल संचयन मॉडल प्रदर्शनी" रही, जिसमें छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नवप्रवर्तकों ने वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण, जल शोधन, जल पुनर्चक्रण तथा आधुनिक जल प्रबंधन पर आधारित अनेक क्रियाशील (वर्किंग) मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने विज्ञान, इंजीनियरिंग, आधुनिक तकनीक तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करते हुए ऐसे व्यवहारिक एवं दूरदर्शी समाधान प्रस्तुत किए, जो भविष्य में जल संकट से निपटने में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। कम लागत वाले अनेक मॉडलों ने सरल एवं प्रभावी जल संरक्षण तकनीकों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डा. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि आज आवश्यकता केवल जल बचाने की नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जनभागीदारी को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सकारात्मक उपयोग कर जल संकट जैसी गंभीर चुनौती के स्थायी समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा तथा जल की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प लेकर समाज में जागरूकता फैलाने वाले जिम्मेदार नागरिकों को "जल प्रहरी सम्मान" से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट जल संचयन मॉडलों का मूल्यांकन कर विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं तथा जल संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतं में महानगर धर्माचार्य आचार्य पं हरिओम पाठक ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। संचालन डा लवीन मसीह ने और आभार व्यक्त डा योगेश पांचाल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर रानी झांसी फाऊंडेशन झांसी की अध्यक्षा निर्मल तिवारी,सुनीता गौतम, सूर्या निषाद, सपना शुक्ला, अंजना गुप्ता,पूजा तिवारी,किरण ठाकुर, अनीता सिंह,रामश्री गुप्ता,अन्नू अग्रवाल,रंजना शर्मा,आर एन उपाध्याय , प्रभात यादव,बी पी नायक,अजय तिवारी,सौरभ जेजुरकर, पंकज झा,राम नारायण शर्मा, महेश चंद्र गौतम, महेश द्विवेदी, मोतीलाल दुबे, कैलाश नारायण मालवीय , हरप्रीत सिंह, नितिन शाक्य, आर के सहारिया,एम डी गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.