जोश के साथ मनाया गया पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव का जन्मदिन

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव का जन्मदिन आज हर्ष एवं उल्लास तथा पूरे जोश खरोश के साथ मनाया गया। सैकड़ो की संख्या में समर्थकों ने आज सुबह से ही उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। मून सिटी में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों की भीड़ सुबह से ही एकत्र हो गई। सभी शुभचिंतकों ने दीप नारायण सिंह यादव को माला पहनाकर, पट्टिका पहनाकर तथा बुकें भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ आयु की कामना की। पिछले 19 साल से लगातार जारी सिलसिले को बरकरार रखते हुए पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। उनके साथ-साथ उनके समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान महादान के नारे को चरितार्थ करते हुए रक्तदान किया। कुल मिलाकर 30 से अधिक लोगों ने इस रक्तदान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने अपने सभी शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्मदिन उसकी समीक्षा का भी दिन होता है। उस दिन उसे यह विशेष रूप से खुद की समीक्षा करना चाहिए कि जीवन में उसने क्या पाया है और कितनी सफलता हासिल की है। जन्म लेने के बाद मां-बाप अपनी संतान के लिए जो सपने देखते हैं, क्या हम उनके सपनों को पूरा कर पाए हैं या उसमें कोई कमी है। उन्होंने रक्तदान के लिए सभी से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का रक्त किसी न किसी व्यक्ति की जिंदगी बचाता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी यह भ्रम फैला हुआ है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, इसलिए रक्तदान नहीं करना चाहिए। कई अवसरों पर पुत्र माता-पिता को तथा माता-पिता पुत्र को रक्त देने से कतराते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने अभी इतनी तरक्की नहीं की है कि रक्त को बनाया जा सके। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए वर्ष 2007 से उन्होंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान की शुरुआत की थी और उन्हें खुशी है कि पिछले 19 वर्षों से यह सिलसिला लगातार चल रहा है। इन 19 वर्षों में उन सभी रक्तदाताओं से उनका रिश्ता जुड़ा है, जिनके साथ उनका खून का रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी रक्तदाताओं का कर्ज उनके ऊपर है और जब भी उन्हें जरूरत पड़ेगी, वह अपने खून का एक-एक खतरा समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे रक्त से यदि किसी की जिंदगी बचती है, तो यही मेरे जीवन की सफलता है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.