नगर आयुक्त की अध्यक्षता में वार्डों की पेयजल, सफाई, व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक,15 दिन में शिकायतों का निस्तारण कर संयुक्त निरीक्षण के निर्देश
झांसी: आज नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगरीय पेयजल समस्याओं , निर्माण , सफाई , मार्ग प्रकाश एवं अन्य आवश्यक बिन्दुओं के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधयों/पार्षदों से प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में तृतीय चरण में (10 वार्ड- 39,42,45,48,50,52,54,59,60) जल निगम, जल संस्थान, सी0यू0जी0एल0 एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ पूर्व में हुई बैठक में पार्षदों द्वारा क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशों पर की गई कार्यवाही हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें उपस्थित पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त कमियों का निस्तारण पूर्ण रूप से न किये जाने पर नगर आयुक्त द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी विभागो के अधिकारियों को पार्षदों के साथ वार्ड का संयुक्त निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 15 दिवस के अन्दर कराये जाने के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त , मुख्य अभियन्ता, जोनल अधिकारी प्रथम, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक ,सफाई निरीक्षक जल निगम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता , जल संस्थान के सहायक अभियंता , अवर अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं नगर निगम के सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता तथा सी0यू0जी0एल0 के इंजीनियर्स एवं क्षेत्रीय पार्षद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.