आबकारी एवं बबीना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्यवाही, दो गिरफ्तार

झांसी। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं उप निरीक्षक नकुल सिंह थाना बबीना मय स्टाफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16 लीटर अवैध शराब बरामद की है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
 
पहली कार्रवाई:
इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नन्हा ढाबा क्षेत्र से आरोपी रमेश उर्फ रुस्तम राजपूत (30 वर्ष) पुत्र ओमकार राजपूत, निवासी ग्राम बड़ौरा, थाना बबीना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक कपड़े के थैले में रखे 30 टेट्रा पैक (करीब 6 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना बबीना में मु0अ0सं0 241/2026 दर्ज किया गया।
 
दूसरी कार्रवाई:
 नेशनल हाईवे-44 से ग्राम बड़ौरा जाने वाले मार्ग पर गौरीशंकर तिवारी के खेत के पास से श्रीमती उर्मिला (42 वर्ष) पत्नी धर्मवीर कबूतरा, निवासी पृथ्वीपुर नयाखेड़ा, थाना बबीना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
 
दोनों मामलों में बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.