झांसी जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण
झांसी: जनपद झाँसी में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति एवं जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी द्वारा जिला कारागार, झाँसी का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, प्रहरी व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही कारागार परिसर में साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
डीएम झाँसी व एसएसपी झाँसी द्वारा जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, सतर्कता बरतने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.