सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने सड़कों पर उतरेंगे डीएम, उद्यमियों ने ताली बजाकर किया स्वागत

झांसी: जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं विशेष आमंत्रित रहे सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण ही समस्त विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में औद्योगिक विकास से ही  बुंदेलखंड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने अधिकारियों संग जल्द ही सड़कों पर उतरेगें, उक्त घोषणा सुन उपस्थित उद्यमियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो रहा है। बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में और तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले,इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष में रणनीति बनाते हुए आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि युवा उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके। उन्होंने स्टैंडअप इंडिया योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि उक्त योजना सीधे बैंकों द्वारा महिला व अनुसूचित जाति के लाभार्थियों संचालित योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा ऋण वितरण की शून्य प्रगति पर निर्देश दिए की योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए।
जिला स्तरीय उद्योगबन्धु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने ग्रोथ सेन्टर में अतिक्रमण की समस्या सहित विभिन्न इकाइयाँ के बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग सृजन में अधिकारी सहयोग दें ताकि यह मुख्यमंत्री  की सर्वोच्च प्राथमिकता बुंदेलखंड क्षेत्र को विकसित करने की पूरी की जा सके। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना, बैठक में मैसर्स ललित कारपोरेशन को यूपीसीडा में पहले E-17 भूकंठ का आवंटन हुआ था।तत्सम भूखण्डों पर किसानों ने के विरोध के कारण यूपीसीडा द्वारा E-04 आवंटन कर दिया।अब पहले भूखंड में लगी बैंक गारंटी जमा है, जो अमुक्त नहीं हो पा रही क्योंकि नियमानुसार भूखंड पर इकाई स्थापित नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने निर्णय लेते हुए कहा कि आयुक्त स्टांप उत्तर प्रदेश से विषय अंतर्गत प्रकरण पर मार्गदर्शन हेतु तत्काल पत्र पेश किया जाए ताकि उद्यमी द्वारा इकाई स्थापित करने की समस्या का हल निकाला जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ0 कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि उक्त कार्य के लिए 10 करोड़ का बजट आया है परन्तु अभी कोई व्यय नहीं किया गया संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य हेतु यूपीसीडा द्वारा डीपीआर बना ली गई है।अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित है।अनुमोदित होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस मौके पर जाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल,एसपी नगर श्रीमती प्रीति सिंह , अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, उपायुक्त उद्योग  मनीष चौधरी, एलडीएम योगेश ठाकुर, मनमोहन गेढ़ा, संजय गुप्ता, संतोष साहू सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.