चैहल्लुम का जुलूस 4 अगस्त को, बैठक में किया गया विचार विमर्श
झांसी। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व इमाम हसन की शहादत के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाला पर्व चैहल्लुम चन्द्र दर्शन के अनुसार 4 अगस्त को मनाया जायेगा। इस दिन ताजिया कमेटी के तत्वावधान में चैहल्लुम का ऐतिहासिक जुलूस गन्दीगर टपरा से निकाला जायेगा।
चेहल्लुम की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला ताजिया कमेटी की बैठक ताजिया कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी एड की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ताजिया दारों द्वारा ताजियों से सम्बन्धित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि ताजिया बाहुल्य मोहल्ले कपूर टेकरी, ओरछा गेट, खुशीपुरा, इतवारीगंज, मेवातीपुरा एवं जुलूस के मार्ग में आने वाले रास्ते के गड्ढे मगर निगम से सम्पर्क करके भरवाये जाएं ,स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था कराई जाये, करबला की सफाई व गोताखोरों की व्यवस्था की जाये। पुलिस विभाग द्वारा हर वर्ष की भॉति एक दिन पूर्व शाम 6:00 बजे पुलिस फोर्स समय पर भेजा जाये ताकि ताजिया दारों व जुलूस में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
बैठक में मो० तबरेज एड०, हबीब खां, आजाद खां, हाजी महमूद खलीफा,मुबारिक शाह,मोहम्मद हुसैन, सफीक सौदागर व जफर बाबा आदि ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। संचालन उपाध्यक्ष जुम्मन खान व आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूर अहमद मंसूरी एड ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.