पाप छिपाये न छिपे जैसे रुई लपेटी आग: विशाश्री माताजी
झांसी। दिगम्बर जैन पंचायत समिति, चातुर्मास समिति एवं सकल जैन समाज झांसी के तत्वावधान में आयोजित पावन वर्षायोग में लीन ससंघ (15 पिच्छी) परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने रविवार वार को धर्म संदेशना देते हुए कहा कि जीव को पुण्य करके ही सुख मिलता है और पाप करने पर उसका दण्ड कभी न कभी भोगना ही पड़ता है। भले ही हम अकेले में ही कोई पाप करें और यह सोचकर छिपा लें कि मेरे पाप को तो किसी ने देखा ही नहीं तो यह हमारी भूल है। हमें कोई देखे न देखे किंतु उसे ऊपर बैठा भगवान देख रहा है और उसी अनुसार हमारे कर्मफल का निर्धारण हो रहा है।वे कहती हैं कि पाप तो रुई में लगी आग की तरह है भले ही उसे हम छिपा लें पर रुई में लगी आग तो थोड़े समय में स्वत: ही प्रकट हो जायेगी और फिर आस पास रखें सभी सामान को खाक कर देगी। इसलिए पाप से दूरी बनाओ कोशिश करो कि पाप कभी हो ही न। उन्होंने कहा कि जीवन में नियम का बहुत महत्व है इसलिए हिंसा न हो महीने में दो बार अष्टमी और दो बार चतुर्दशी आती है हम इन चार दिनों में हमारे द्वारा जीव हिंसा न हो, ऐसा व्रत तो ले ही सकते हैं। प्रातः कालीन वेला में पूज्य माताजी के पावन सानिध्य एवं पं विनोद जैन बबीना के मार्गदर्शन में रविवार को शांति धारा करने का सौभाग्य डा.जिनेंद्र कुमार जैन, प्रदीप जैन, आलोक जैन विश्व परिवार झांसी, संतोष कुमार,प्रभात कुमार जैन भामाशाह परिवार, एवं मनीष कुमार जैन चंदेरी परिवार, अनुराग जैन करगुवांजी को प्राप्त हुआ। संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं कारगुवा जी मंत्री एड . शिरोमणि जैन ने संयुक्त रुप से किया।अंत में एवं चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक विनोद जैन ठेकेदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सुभाष जैन बिजली, राजकुमार जैन बाबा, बाहुबलि जैन, निर्माण मंत्री भागचंद जैन, एडवोकेट अनूप जैन,देवव्रत जैन, राजीव जैन, रानू मुकेश वीडियो, जितेंद्र जैन, अभिनंदन मोदी,सुनील जैन करगुवांजी जी, अशोक जैनिथ कमल जैन नई बस्ती , डा.राखी जैन,श्वेता जैन,कल्पना जैन, रजनी जैन , प्रीति जैन, मनोरमा जैन आदि मौजूद रहे।
No Previous Comments found.