आकांक्षा बिक्री केंद्र से जुड़े शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन विपणन एवं वेबसाइट विकसित करने पर दिया गया जोर

झांसी: आकांक्षा समिति झांसी मंडल की बैठक संरक्षिका एवं मंडल अध्यक्षा प्रो. रचना विमल दुबे की अध्यक्षता में जनरल विपिन रावत शहीद पार्क में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी श्रीमती मेघना रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर आयुक्त (न्यायिक) एवं आकांक्षा समिति झांसी मंडल की महासचिव श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शिनी उपस्थित रहीं। 
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. रचना विमल दुबे ने आकांक्षा बिक्री केंद्र से जुड़े शिल्पियों की आय में वृद्धि के लिए उत्पादों के विपणन को आधुनिक स्वरूप देने पर बल दिया। उन्होंने वेबसाइट एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। साथ ही श्री अन्न (मिलेट्स) से निर्मित मिष्ठान एवं नमकीन का क्रय कर राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वितरण किए जाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ. नीति शास्त्री (उपसचिव आकांक्षा समिति) ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति की प्रगति आख्या प्रस्तुत की तथा भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति झांसी मंडल की महासचिव एवं अपर आयुक्त (न्यायिक) श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शिनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान नव-नामित पदाधिकारियों का शिल्पियों द्वारा निर्मित आकर्षक उपहार टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में समिति की सदस्याएं श्रीमती अमी यादव, श्रीमती रोली गुप्ता, श्रीमती साहू, श्रीमती काविरा अख्तर सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आकांक्षा समिति द्वारा जनरल विपिन रावत शहीद पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में आकांक्षा बिक्री केंद्र की शिल्पी श्रीमती अरुणा शर्मा, श्रीमती राधा कुशवाहा, श्रीमती नेहा किलेदार, श्रीमती जयंती, जयराम, भगवान दास (रानीपुर), नीरज सिंह (सह प्रबंधक, जनरल विपिन रावत शहीद पार्क), श्रीमती शीलू गौतम, वन विभाग के रक्षक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.