दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत मिठाई वितरित

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से पूर्व में निर्वाचित विधायक राजेंद्र भारती को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किए जाने पर रिक्त उपरोक्त सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हजारों मतों पीछे छोड़ते हुए विजयी हुए।इस चुनौती पूर्ण उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सुनील तिवारी द्वारा कचहरी परिसर झांसी खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।  इस जीत की खुशी में सीनियर एडवोकेट ब्रिजेन्द्र सिंह यादव, एडवोकेट एपी सिंह प्रजापति, एडवोकेट सुरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट महेश अनुरागी, एडवोकेट बिंदा सिंह, एडवोकेट अनंतकुमार चौधरी, एडवोकेट राम बौद्ध, धर्म सिंह यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता गण एवं इंडिया गठबंधन के कार्य कर्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.