तिरंगा विशेष सम्मान का प्रतीक, इसे हृदय से लगाएं: नीरज सिंह
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज एक राष्ट्रभक्ति के जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मिया की भावना को और सशक्त किया है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, महामंत्री विकास कुशवाहा, विनोद नायक, सह- संयोजक शुभम बनर्जी, राहुल कुशवाहा और प्रणय अग्रवाल उपस्थित रहे। समस्त जिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री विकास कुशवाहा द्वारा किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ बीते 12 वर्षों में देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर अद्भुत रूप से बढ़ा है। विकसित, सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित श्रेष्ठ भारत का सपना अब मोदी जी के नेतृत्व में यथार्थ रूप ले चुका है। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, शहीद स्थलों एवं महत्वपूर्ण परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा अमर शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, वहीं 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर मौन जुलूस एवं संगोष्ठियों के माध्यम से ऐतिहासिक संस्मरण साझा किए जाएंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रगौरव का प्रतीक यह तिरंगा उत्तर प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रथम स्वाधीनता संग्राम से लेकर आजादी की अंतिम लड़ाई तक इस धरा के वीरों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों के मार्गदर्शन में कम से कम 50-50 घरों को इस अभियान से अनिवार्य रूप से जोड़े।
महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' केवल झंडा फहराने का औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने का पवित्र अभियान है।
कार्यक्रम के अंत में अभियान संयोजक / पूर्व जिला महामंत्री अमित साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह ,संजीव अग्रवाल ,अभिषेक जैन , ममता लश्करी,जिला मंत्री विनीत खटीक ,देवी मंजुलता ,मनोज श्रीवास ,मीनू राजावत, मंगल श्रीवास्तव,अंकित साहू ,मोहित पोरवाल , चेतन ओझा ,शैलेंद्र परमार ,कमलेश परिहार ,दुष्यंत राजपूत वीरेंद्र चाैहान , जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उमाशंकर राजपूत ,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित जादौन ,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा संजय लॉन्गसन ,सुमन पुरोहित जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद अहिरवार , शिखा साहू ,राजेश पाल ,रवि राजपूत ,अनुज निखरा ,राहुल सैनी ,निर्मल कुशवाहा ,दिलीप पुरी ,मुकुल द्विवेदी ,रवि राजपूत ,पुष्पेंद चौहान , सुरेंद्र पाल ,श्वेता पाराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,सिद्धेश दुबे आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.