नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं0 33 बाहर ओरछा गेट का किया निरीक्षण
झांसी । नगर आयुक्त सर्वप्रथम शिवाजी नगर स्थित मुर्गा मछली मार्केट का निरीक्षण किया गया जिसमें गन्दगी पायी गयी जिसकी सफाई निरन्तर कराये जाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये, इसके पश्चात् शिवाजी नगर स्थित डोर-टू-डोर पार्किंग स्थल पर आवश्यकतानुसार इण्टरलोंिकंग सी0सी0ब्लाक एवं ट्रांसफर स्टेशन पर शैड लगाये जाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये। साथ ही वार्ड निरीक्षण के समय क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुशवाहा ने बताया गया कि बैकर्स कालोनी में मोहित दूध की दुकान से होते हुए जयप्रकाश पाल के मकान से आगे की ओर सड़क नीचे होने के कारण उक्त हिस्से में जल भराव होता है तथा नाली नहीं बनी हुई है जिस पर नगर आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया है कि उक्त स्थल पर नाली का निर्माण एवं सड़क को ऊपर उठाते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करें साथ ही कैलाश रेजीडेन्सी के सामने वाली गली में नाला चोक था जिस पर बताया गया कि नाला ऊपर नीचे है जिस पर नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सी0एण्ड डी0एस0 के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करेेंगे।
उक्त निरीक्षण में क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुशवाहा, राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, गौरव कुमार,सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी, श्रीमती नीना सिंह, अधिशासी अभियन्ता, डा0राघवेन्द्र, पशु कल्याण अधिकारी, डा0 विनीत कुमार ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी,बिपिन कुमार,सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता मोहित गर्ग एवं श्री कल्याण सिंह उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.