सशक्त पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने वाले एडीजीसी तेज सिंह गौर सम्मानित
झांसी। अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए न्यायालय के समक्ष सशक्त पैरवी के करते हुए अब तक 81 आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित किए जाने पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। विभिन्न आपराधिक मामले विशेषकर, हत्या एवं पॉक्सो जैसे अत्यंत जघन्य अपराधों में अपराधी आजीवन कारावास तथा अन्य कठोर सजाओं से दंडित किए गए हैं। तेज सिंह गौर की कर्तव्यनिष्ठा एवं विधिक निपुणता से न केवल अपराधियों को दण्डित किए जाने, अपितु पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी महती योगदान करने पर एसएसपी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह भी अपेक्षा की है कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
No Previous Comments found.